Skip to main content

पोर्टलैंड में प्रदर्शनकारी और ट्रम्प समर्थक आमने-सामने आए, गोली लगने से एक की मौत; दो और राज्यों में 10 को गोली मारी

अमेरिका में शनिवार रात से लेकर रविवार तक तीन राज्यों में 11 लोगों को गोली मारी गई। इसमें दो की जान चली गई। गोलीबारी की पहली घटना ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड में हुई। यहां पर अश्वेत की मौत के बाद से प्रदर्शनकारियों का ट्रम्प समर्थकों से आमना-सामना होने के बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प हुई। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मरने वाला ट्रम्प समर्थक और राइट विंग का सदस्य बताया जा रहा है। शूटिंग की दूसरी घटनाएं मिसौरी और शिकागो में हुईं, लेकिन उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है।

पोर्टलैंड में गोलीबारी के बाद घटनास्थल को सीज करती पुलिस। यहां राइट विंग के एक सदस्य को गोली मारी गई थी।

अमेरिका में काफी समय से 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के प्रदर्शन हो रहे हैं। पोर्टलैंड में यह प्रदर्शन तब बढ़ गए, जब पुलिस ने जबरन इन्हें खत्म करने की कोशिश की। शनिवार को ट्रम्प समर्थक करीब 600 वाहनों से चुनावी रैली करते हुए गुजरे थे। इस दौरान कई जगहों पर उनकी प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई थी। रविवार रात को गोली लगने से एक की मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

सीएनएन की खबर के मुताबिक, उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि अभी इस बात के पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं कि गोली मारने के पीछे की वजह यह झड़प थी।

पोर्टलैंड में रैली के दौरान कार और बाइक में सवार ट्रम्प समर्थक।

ट्रम्प पर हिंसा भड़काने के आरोप
पोर्टलैंड में शूटिंग के बाद ट्रम्प पर हिंसा भड़काने के भी आरोप लग रहे हैं। ट्रम्प ने यहां के डेमोक्रेटिक मेयर टेड व्हीलर पर अराजक तत्वों और लुटेरों का साथ देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वह शहर नहीं संभाल पाएंगे तो हम इसे कंट्रोल में लेंगे।

##

व्हीलर ने इसके बाद ट्रम्प पर हिंसा भड़काने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को केवल आपसे यह चाहिए कि चुप रहें।

मिसौरी के कंसास में नाइटक्लब में फायरिंग
अमेरिका के मिसौरी राज्य के कंसास शहर में रविवार को एक नाइटक्लब में फायरिंग हो गई। इस दौरान चार लोगों को गोली मारी गई। सिटी पुलिस के प्रवक्ता ने बतााय कि नाइन अल्ट्रा लाउंज में रात 2.30 बजे फायरिंग हुई। फायरिंग की वजह दो पक्षों में झगड़ा है। यहां पर जनवरी में भी फायरिंग हुई थी, जिसमें एक की मौत और 15 घायल हुए थे।

शिकागो में गोलीबारी से एक की मौत
शिकागो में भी रविवार को एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी हो गई। यहां एक की मौत और पांच लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि वेस्टर्न अवे में यह घटना हुई। घटना में मारा गया व्यक्ति हमलावरों का निशाना था, जिसके चलते पांच और लोगों को गोलियां लगी। तीन की हालत गंभीर है।

अमेरिका से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
1. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- मैं चाहता हूं कि इवांका देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनें, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के काबिल नहीं
2. रिपब्लिकन पार्टी का नेशनल कन्वेंशन:ट्रम्प ने कहा- बिडेन के अमेरिका में कोई सुरक्षित नहीं होगा; साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन लाने का भरोसा दिलाया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पोर्टलैंड में गोली लगने से जान गंवाने वाले का शव ले जाती पुलिस। यहां ट्रम्प समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई थी।


source https://www.bhaskar.com/international/news/latest-news-ameria-one-killed-in-shooting-during-protests-in-portland-127670842.html

Comments

Popular posts from this blog

बच्चों के मन की बात जानना बड़ी चुनौती:आप सवाल बदलकर, अपने किस्से सुनाकर उन्हें खुलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं

source https://www.bhaskar.com/international/news/the-big-challenge-of-knowing-kids-minds-you-can-encourage-children-to-open-up-by-changing-questions-telling-your-stories-129070343.html

मुश्किल में इमरान:इस्लामाबाद के जामिया हफ्सा में फिर लहराए तालिबानी झंडे, संचालक ने पुलिस से कहा- तुम्हें पाकिस्तान तालिबान सबक सिखाएगा

source https://www.bhaskar.com/afghan-taliban/news/taliban-flags-in-jamia-hafsa-of-islamabad-pakistan-police-registered-a-case-against-maulana-abdul-aziz-128941960.html