Skip to main content

अमेरिका के 12 राज्यों के 100 जंगलों में आग फैली, 10 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर; ब्राजील के जंगलों में लगी आग पराग्वे तक पहुंची

दुनिया के तीन देश अमेरिका, ब्राजील और पराग्वे वैश्विक महामारी के दौर में वाइल्ड फायर (जंगल की आग) से जूझ रहे हैं। अमेरिका में पिछले एक माह से आग लगी हुई है, जो 12 पश्चिमी राज्यों में 100 से ज्यादा जंगलों में फैल गई है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य कैलिफोर्निया और ओरेगन है। इन दो राज्यों में जंगल की आग 4250 वर्ग किमी क्षेत्र में फैल गई है। दोनों राज्यों के करीब 10 लाख लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।

मंगलवार रात अमेरिका के उत्तर कैलिफोर्निया की वाइन काउंटी में आग भड़क गई। इसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 70 हजार लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 15 हजार से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज की मदद ली जा रही है। समुद्र के किनारे के इलाकों में 70-80 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे आग और तेजी से फैल रही है।

ब्राजील: आग में जले सैकड़ों जानवर
ब्राजील के पेंटानल के जंगलों में लगी भीषण आग से सैंकड़ों जानवरों की मौत हो गई है। ब्राजील में दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड जंगल है। लेकिन इस भयावह आग के कारण जमीन की नमी खत्म हो गई है। ब्राजील में फैली आग पराग्वे तक पहुंच गई है।

ब्राजील के पेंटानल के जंगल में से झुलस कर मरे एक मगरमच्छ के पास खड़े गिद्ध।

पराग्वे: राजधानी के ऊपर छाया धुआं
पराग्वे में आग बुधवार को भड़क गई। इसका धुआं राजधानी असंसियन के ऊपर छा गया। यह आग ब्राजील से होते हुए यहां पहुंची। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यदि यह आग समय पर न बुझी तो यह बोलिविया तक पहुंच सकती है।

जंगल में आग लगने के बाद पराग्वे की राजधानी राजधानी असंसियन के ऊपर कुछ इस तरह धुआं फैला नजर आया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो अमेरिका के कैलिफोर्निया सेंट हेलेना की है। यहां आग की चपेट में आकर कई घर जल गए।


source https://www.bhaskar.com/international/news/fire-spread-to-100-forests-in-12-states-of-the-us-forcing-more-than-1-million-people-to-leave-home-fire-in-brazils-pentanal-forests-reaches-paraguay-127768837.html

Comments

Popular posts from this blog

बच्चों के मन की बात जानना बड़ी चुनौती:आप सवाल बदलकर, अपने किस्से सुनाकर उन्हें खुलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं

source https://www.bhaskar.com/international/news/the-big-challenge-of-knowing-kids-minds-you-can-encourage-children-to-open-up-by-changing-questions-telling-your-stories-129070343.html

मुश्किल में इमरान:इस्लामाबाद के जामिया हफ्सा में फिर लहराए तालिबानी झंडे, संचालक ने पुलिस से कहा- तुम्हें पाकिस्तान तालिबान सबक सिखाएगा

source https://www.bhaskar.com/afghan-taliban/news/taliban-flags-in-jamia-hafsa-of-islamabad-pakistan-police-registered-a-case-against-maulana-abdul-aziz-128941960.html